{"_id":"6336a5e0dd52c064f644d786","slug":"the-body-of-a-young-man-who-ran-away-with-a-girl-was-found-on-the-railway-track-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: 12 दिन पहले घर से भाग गए थे युवक-युवती, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: 12 दिन पहले घर से भाग गए थे युवक-युवती, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 30 Sep 2022 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:49 PM IST
सार
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही युवक मोहल्ले की एक युवती का लेकर चला गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, 12 दिन पहले मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी सूरज यादव (21) मोहल्ले की एक युवती को लेकर चला गया था।
विज्ञापन
परिजनों के दबाव बनाने पर उसी दिन युवती वापस आ गई थी। इसके बाद से युवती के परिजन युवक को तलाश कर रहे थे। इसकी वजह से युवक भी अपने घर से फरार था। शुक्रवार सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
युवक के दोनों पैर कटे थे। उसके सिर में वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है। उसके बाकी परिजन भाग गए। पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और उसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।