{"_id":"67cb55fc8d781b141706a9a2","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-near-the-animal-hospital-he-could-not-be-identified-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123664-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पशु अस्पताल के पास मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पशु अस्पताल के पास मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
रूरा। कस्बा के पशु अस्पताल गेट के सामने सड़क किनारे शुक्रवार की सुबह आठ बजे संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला। स्थानीय लोग हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताते रहीं। वहीं कुछ लोग हादसे में मौत होने की चर्चा करते रही। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। शव की पहचान न होने पर मोर्चरी में रखवाया गया है।
रूरा में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित पशु अस्पताल के ठीक सामने फुटपाथ पर सुबह 36 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव की तलाशी में ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके। मृतक काही रंग की बनियान व काली जींस पहने हुए था।
पैरों में चोट के निशान से स्थानीय लोगों ने युवक के किसी ट्रेन के धीमा होने पर उतरने के दौरान गिरकर हादसे का शिकार होने की आशंका जताई। वहीं कुछ लोग हत्या कर फेंके जाने की चर्चा करते रहे। चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि हुलिया के आधार पर आस-पास के थाना क्षेत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।