{"_id":"687566777828739ce8086f25","slug":"the-body-of-a-young-man-missing-for-two-days-was-found-in-a-drain-kanpur-news-c-362-1-ka11002-127133-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर में दो दिन पहले लापता युवक का शव सोमवार को नाले में पड़ा मिला। तीन ब्लाक निवासी सुरेश कुमार ने उसकी शिनाख्त अपने भाई विजय कुमार राजपूत के रूप में की।
बताया कि वह छह भाई थे। दूसरे नंबर के विजय अविवाहित थे और पान मसाला सप्लाई का काम करते थे। वह शराब के लती थे। कई बार वह एक सप्ताह तक घर नहीं आते थे। इधर दो दिन से घर नहीं आए तो भी चिंता नहीं हुई। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की शराब के नशे में नाले में गिरने से मौत की आशंका है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।