फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a young man found hanging on a tree in the field, murder or suicide, Police engaged in investigati

Auraiya: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Mar 2024 10:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Mar 2024 10:39 AM IST
सार

Auraiya News: चौकी इंचार्ज दरोगा शशिधर त्रिपाठी के अनुसार मृतक के परिजनों ने मोबाइल पर बात करने पर बताया कि मृतक अपने पिता की हत्या में जेल जा चुका है। उससे कोई भी परिजन संबंध नहीं रखते। मृतक ककोर कैसे पहुंचा, यह नहीं बता पाए।

विज्ञापन
The body of a young man found hanging on a tree in the field, murder or suicide, Police engaged in investigati
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत को निकले किसानों ने पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा। किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के जेब से मिले मोबाइल पर बात होने के चलते उसकी शिनाख्त हो सकी।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ककोर गांव में बुधवार किसानों की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पेड़ पर फंदे से लटके युवक के शव की जानकारी होते ही ग्रामीणों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को उतारकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जेब में मिले मोबाइल से बात करने पर मृतक की शिनाख्त वीरेंद्र (35) पुत्र रामेश्वर दयाल कुशवाहा निवासी मुस्ता थाना शिवराजपुर कानपुर देहात के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज दरोगा शशिधर त्रिपाठी के अनुसार मृतक के परिजनों ने मोबाइल पर बात करने पर बताया कि मृतक अपने पिता की हत्या में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है
उससे कोई भी परिजन संबंध नहीं रखते। मृतक ककोर कैसे पहुंचा, यह नहीं बता पाए। पुलिस ने शव को चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दिबियापुर थाना पुलिस ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। मौत की सही पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed