{"_id":"6823a2cd69bdd26b4b0a0890","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1109681-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कमरे में फंंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कमरे में फंंदे से लटका मिला महिला का शव
Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के धुक्खापुरवा निवासी महिला का शव मंगलवार दोपहर घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल साक्ष्य जुटाए।
धुक्खापुरवा निवासी काजल (25) का शव मंगलवार दोपहर एक बजे कमरे में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को ननद शोभा ने बताया कि भाई ने मार्च 2024 में कन्नौज जिले के तिर्वा थाना के मलियापुर निवासी काजल से कोर्ट मैरिज की थी। घटना के समय भाई गोपालपुर स्थित फास्ट फूड की दुकान पर गए थे। मां दूसरे घर पर और वह रसूलाबाद गई थी।
पड़ोसी युवती ने भाभी को आवाज लगाई थी। जवाब न मिलने पर मां को जानकारी दी। मां ने मौके पर पहुंचकर काफी आवाज लगाई। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो भाभी का शव लटका मिला। अनहोनी से परिजन रो-रोकर बदहवास हैं। पुलिस ने मौत की सूचना मृतका के मायके वालों को दी है। नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी भी घटना की जानकारी पर पहुंचे। रसूलाबाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।