फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of a woman was found hanging from a fan with a sari noose.

Kanpur News: पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Fri, 26 Dec 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a fan with a sari noose.
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के अहमदपुर स्यौंदा में गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब एक महिला का शव कमरे के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

अहमदपुर स्याैंदा निवासी रामराज की पत्नी नीलम (32) का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति ने चौकी प्रभारी पामा शोभित कटियार को बताया कि वह खेती-किसानी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब गन्ने का जूस बेचने वाला आया था, वह घर के बाहर आकर बच्चों को जूस पिला रहे थे। कुछ देर बाद जब वह अंदर गए तो पत्नी नजर नहीं आई। कमरे में जाकर देखा तो वह साड़ी के फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

इसपर पति ने शोर मचाया तो पड़ोसी व परिजन आ पहुंचे। उसने किसी तरह पत्नी को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। साथ ही नीलम के मायके नक्सारा खागा जिला फतेहपुर में जानकारी दी। इधर मां की मौत से नौ साल की बेटी अनन्या सात साल का बेटा श्लोक बिलखते रहे। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed