फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of a watchman was found lying in field the family members accused the nephew of murder

Hardoi: खेत में पड़ा मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने भतीजे पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Feb 2025 10:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:26 AM IST
सार

Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र में चौकीदार का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पारिवारिक भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
The body of a watchman was found lying in field the family members accused the nephew of murder
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के पाली कस्बे में घर से खरीब 300 मीटर दूर खेत में चौकीदार का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पारिवारिक भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, पाली कस्बा के मोहल्ला सुलह सरायं निवासी राकेश श्रीवास्तव (46) पाली थाने पर चौकीदार था।

विज्ञापन

घर के पास में ही नदी किनारे बटाई पर खेत लेकर उसने गेहूं की फसल बोई थी। बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे राकेश खेत देखने की बात कहकर घर से गया था। काफी देर वापस न आने पर छोटे बेटे ने खेत जाकर देखा, तो राकेश अपने ही खेत में पड़ा मिला। उसने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन राकेश को लेकर पाली पीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पड़ोस के ही पारिवारिक भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed