फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of a truck driver was found hanging from a noose in his house

Kanpur News: ट्रक चालक का घर में फंदे पर लटकता मिला शव

Sat, 28 Jun 2025 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The body of a truck driver was found hanging from a noose in his house
दिवंगत गौरव।
जसवंतनगर। रामलीला रोड स्थित नारायण धाम कॉलोनी में शनिवार सुबह ट्रक चालक का शव घर में पंखे में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

छोटे भाई अमित कुशवाहा के अनुसार, गौरव कुशवाहा (32) एक कंपनी में ट्रक चालक था और अविवाहित था। वह भाई अमित के साथ रहता था, जबकि बहन ममता दिल्ली में पढ़ाई के साथ निजी कंपनी में कार्यरत है। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। भाई ने बताया वह हलवाई का काम करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाई को घर में छोड़कर काम पर गया था। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। भाई को कई बार आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहं खुला। इस पर वह पड़ोसी की छत से घर में पहुंचा। यहां भाई गौरव पंखे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, गौरव ने जान क्यों दी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed