{"_id":"6887d6ad7be227b70601d0f1","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-hanging-from-a-noose-outside-the-village-etawa-news-c-216-1-etw1005-128712-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोर का गांव के बाहर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोर का गांव के बाहर फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
सैफई। कांटिहार गांव के बाहर सोमवार दोपहर किशोर का शव आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने किशोर का लटका शव देखकर परिजनों समेत पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के माता-पिता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि श्यामवीर सिंह का बेटा अंशू (14) सोमवार दोपहर करीब एक बजे गांव के बाहर रेलवे लाइन के किनारे बने रास्ते पर टहलने गया था। दोपहर करीब दो बजे कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे। यहां आम के पेड़ पर उन्होंने अंशू के शव को लटकते देखा। ग्रामीणों ने तुरंत वैदपुरा पुलिस समेत परिजनों को सूचना दी।
थाना प्रभारी संजय कुमार व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अंशू सात भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसके माता-पिता श्यामवीर सिंह और उनकी पत्नी गोमती देवी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
अंशू गांव में अपने भाई गौरव व छोटी बहन के साथ रहता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।