{"_id":"6806ad388d09766d0d00a61b","slug":"the-body-of-a-newborn-child-was-thrown-on-the-highway-with-a-black-mark-on-his-forehead-kanpur-news-c-362-1-ka11011-122502-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: माथे पर काला टीका लगा हाईवे पर फेंका नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: माथे पर काला टीका लगा हाईवे पर फेंका नवजात का शव
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर छिवली नदी के पास हाईवे पर झोले में सोमवार सुबह एक नवजात का शव पड़ा मिला। नवजात के माथे पर टीका लगा देखकर तंत्र-मंत्र करने की आशंका जताई है। कपड़े में लिपटे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे किनारे एमजीए कॉलेज के बगल में एक झोला रखा मिला। ग्रामीणों ने झांका तो एक कपड़े में लिपटा हुआ नवजात का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अंदेशा जताया गया कि नवजात के शव को तंत्र-मंत्र करके रविवार देर रात फेंका गया है। महाराजपुर पुलिस आसपास पेट्रोल पंप और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी शहर के कई थानाक्षेत्र में नवजात को फेंका जा चुका है।