फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of a missing youth, a resident of Ranitaha in the police station area, was found hanging from a noose on a tree on the bank of a pond, 50 meters away from his house.

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला फैक्टरी कर्मी का शव

Sun, 08 Mar 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth, a resident of Ranitaha in the police station area, was found hanging from a noose on a tree on the bank of a pond, 50 meters away from his house.
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के रानाइटाहा निवासी लापता युवक का शव उसके घर से 50 मीटर दूर तालाब किनारे लगे पेड़ में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

रानाइटाहा निवासी मंजीत (18) पुत्र अजय बाथम दिल्ली की प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार सुबह खेतों की ओर शौच के लिए गए वनपुरवा निवासी राधे ने उसका शव राना इटाहा स्थित तालाब किनारे लगे नीम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटकते देखा। इस पर उसने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लोगों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मंजीत की मौत की खबर पता चलते ही उसकी मां उर्मिला, छोटा भाई अभिषेक, अर्पित व परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अजय बाथम ने बताया कि बेटा होली के चलते कुछ दिन पहले दिल्ली से घर आया था। शुक्रवार शाम को वह बिना बताए ही घर से कहीं चला गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने घर से 500 मीटर दूर तालाब के पास बेटे का शव फंदे से लटकता देखा। पुलिस ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया फैक्टरी कर्मी ने आत्महत्या की है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण की जानकारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed