{"_id":"68603e079a1c2e4afb0ab9a7","slug":"the-body-of-a-laborer-was-found-hanging-from-a-noose-in-a-mango-orchard-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-128358-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आम के बाग में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आम के बाग में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
Sun, 29 Jun 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के सेरुवा में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
सेरुवा निवासी नीरज (28) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर रामलाल के आम के बाग में एक पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। बाग में पहुंचे सुरेश ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों के साथ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर परिवार के लोगों से पूछताछ की।
अनहोनी पर पिता प्यारेलाल, मां केलावती, पत्नी रानी देवी बिलखते हुए पहुंचे। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा कानपुर में मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब मजदूरी पर जाने की बात कह घर से निकला था। देर शाम तक घर न आने पर चिंता हो रही थी। शनिवार तड़के लोगों ने आम के बाग में बेटे को फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष गजनेर प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।