फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of a farmer who slipped and fell into a canal was found 14 km away on the third day

Kanpur News: पैर फिसलने से नहर में गिरे किसान का तीसरे दिन 14 किमी दूर मिला शव

Thu, 04 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer who slipped and fell into a canal was found 14 km away on the third day
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के ढकपुरवा के पास राम गंगा नहर में पैर फिसलने से गिरकर डूबे किसान का शव बुधवार सुबह पीएसी के गोताखोरों ने घटना स्थल से 14 किमी दूर बरामद किया। शव मिलने पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी टीम ने नहर में डूबे किसान गोविंद सिंह की तलाश शुरू की। ढकपुरवा से तलाश करते हुए टीम निवादा झाल तक पहुंची। यहां पर नहर के निचले हिस्से में शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल ढकपुरवा से निवादा झाल की 14 किमी दूरी है। नहर में पानी का बहाव होने के कारण किसान के डूबने के बाद निवादा झाल तक बहकर आने की बात कही गई। इधर शव मिलने पर किसान की पत्नी वीणा देवी, पुत्र पिंटू, नीलू, सोनू, शीलू बिलखते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को गोविंद सिंह (78) बेटे जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू के साथ पैदल खेत में खाद डालने जा रहे थे। पुत्र ने ढकपुरवा नहर पुल पर से गुजरते समय उनका पैर फिसलने से नहर में गिरने की जानकारी पुलिस को दी थी। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पीएसी टीम बुलाई गई थी। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक बुजुर्ग की नियमानुसार मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
पुल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

किसान गोविंद सिंह के रामगंगा नहर में डूबने के बाद स्थानीय लोगों पुल पर सुरक्षा को देखते हुए ऊंची रेलिंग बढ़ाने की मांग की। लोगों ने मौजूद पुलिस व प्रशासन अधिकारियों को बताया कि ढकपुरवा के पास पुल की रेलिंग काफी नीचे हैं। इससे कई घटनाएं हो चुकी हैं, लोगों को निकलने में खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed