फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bodies of the uncle and nephew arrived together, and the family wept.

Kanpur News: मामा-भांजे के एक साथ पहुंचे शव, बिलखते रहे परिजन

Sat, 20 Dec 2025 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 20 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the uncle and nephew arrived together, and the family wept.
मूसानगर। मुगल रोड पर मुर्तजानगर मोड़ के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मामा-भांजे की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनाें के शव एक साथ घर पहुंचे तो परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

मूसानगर के फत्तेपुर निवासी सनी (25) और उसके चचेरे मामा कानपुर नगर घाटमपुर थाना के घुघुवा निवासी राकेश (35) का शव फत्तेपुर पहुंचा तो सनी की मां इंद्रा देवी, पिता मुन्ना और छोटा भाई कृष्णा समेत अन्य परिजन दहाड़े मार कर बिलखने लगे। राकेश के बड़े भाई रमेश बदहवास हो गए। बता दें कि गुरुवार शाम को सनी, राकेश व कमल बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर की ओर आ रहे थे। मुर्तजानगर मोड़ के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल कमल का इलाज चल रहा है। इधर रमेश ने ट्रक नंबर के आधार पर मूसानगर थाना में तहरीर दी। थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों शवों को हलिया घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed