{"_id":"69f3c091ef27954f9e091530","slug":"the-bodies-of-the-father-and-son-arrived-together-in-mohammadpur-and-the-family-wept-inconsolably-kanpur-news-c-220-1-akb1006-142006-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक साथ मोहम्मदपुर पहुंचे पिता-पुत्र के शव, बिलखते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक साथ मोहम्मदपुर पहुंचे पिता-पुत्र के शव, बिलखते रहे परिजन
Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के मोहम्मदपुर निवासी पिता-पुत्र की बुधवार रात सड़क हादसे में जान चली गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दोपहर बाद दोनों की एक साथ अर्थी उठी तो चीत्कार मच गई। एक साथ ही दुर्वासा आश्रम घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
मोहम्मदपुर निवासी रामदास (55) सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह पुत्र राहुल (28) के साथ बाइक से निमंत्रण में गए थे। रात साढ़े आठ बजे के करीब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मुगलरोड पर सुजगवां गांव के पास मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारने के बाद उनके ऊपर पलट गया था। मौरंग व बोनट के बीच बाइक सहित पिता-पुत्र दब गए थे। क्रेन से ट्रक सीधा कर निकाला गया तब दोनों को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को दोनों का अकबरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। इधर शव घर पहुंचने पर मृतक रामदास की पत्नी लक्ष्मी, बड़ा पुत्र दीपू, बहू ज्योति परिजनों के साथ शवों को देख बिलखते रहे। दोनों का एक साथ दुर्वासा आश्रम के समीप सेंगुर नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सफाई कर्मचारियों ने पहुंच कर साथी को अंतिम विदाई दी। अपराध निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।