फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The black car that hit the policemen remains untraced even after 48 hours.

Kanpur News: पुलिस वालों को टक्कर मारने वाली काली कार का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Fri, 26 Dec 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The black car that hit the policemen remains untraced even after 48 hours.
कानपुर। गंगा बैराज पर चेकिंग कर रहे दो दरोगा और होमगार्ड को टक्कर मारकर फरार हुई काले रंग की कार का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। कोहना पुलिस और क्राइम की टीमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कार की तलाश कर रही हैं। शिवराजपुर टोल प्लाजा से भी फुटेज मांगे गए हैं। आरोपियों की तलाश में चार पहिया वाहनों की डेंटिंग व पेंटिंग करने वाले कुछ मुखबिरों की मदद ली जा रही है। उन्नाव पुलिस को भी घटना का फुटेज दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा बैराज पर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे अटल घाट चौकी प्रभारी संजय, दरोगा पूरन सिंह और होमगार्ड हरि प्रकाश बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच काले रंग की तेज रफ्तार ऑरा कार आई और बैरियर काे टक्कर मारने के बाद बिठूर की ओर फरार हो गई। कार की टक्कर से एसआई संजय, पूरन सिंह और होमगार्ड हरि प्रकाश घायल हो गए थे। तीनों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची कई जगह चेकिंग हुई, लेकिन कार चालक व उसमें सवार लोगों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरों में कार की फोटो आई है लेकिन कोहरे और अंधेरे की वजह से कार का साफ नंबर प्लेट नहीं आ सका है। क्राइम ब्रांच ने बिठूर, चौबेपुर और शिवराजपुर क्षेत्र की दुकानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली है। उसके आधार पर कार सवारों को चिह्नित किया जा रहा है। कार सवार के बगल में भी एक युवक बैठा हुआ दिखाई दिया है, जबकि पीछे की सीट वालों की सही जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 नवंबर 2025 : बैराज पर शुक्लागंज निवासी छात्रा भाविका गुप्ता को स्टंटबाज ने उड़ाया, मौत।
16 नवंबर 2025 : बैराज मार्ग पर एसयूवी ने साइकिल सवार रामचंद्र को टक्कर मारी, मौत।
12 फरवरी 2021 : बाइक सवार स्टंटबाजों की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत।
28 नवंबर 2021 : तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत।
21 अक्तूबर 2023 : स्पोर्ट्स बाइक की स्टंटबाजी में रामरती की मौत हो गई। बाइक सवार 300 मीटर तक घसीटते ले गए थे।
27 अक्तूबर 2023 : डॉक्टर के नाबालिग बेटे की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मैगी पाइंट में सागर की मौत हुई थी।
17 फरवरी 2024 : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दवा कारोबारी वृद्ध निकेश तलाटी की मौत।

मैगी पाइंट पर अराजकता
उन्नाव से कानपुर और कानपुर से उन्नाव, लखनऊ अपडाउन करने वाले लोगों का आरोप है कि गंगाबैराज पर ठेलिया दुकानदार सुबह से कब्जा कर खड़े हो जाते हैं। इसके आगे मैगी पाइंट पर दुकानदारों सड़क तक दुकान बढ़ा रखी है, इस कारण आए दिन हादसे होते हैं। नवाबगंज पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। इस कारण शाम होते ही चरम पर अराजकता फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed