Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The BJP will hold a 'Save Democracy, End Anarchy' foot march (padyatra) rally today.

Kanpur News: भाजपा आज निकालेगी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा रैली

Wed, 04 Nov 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The BJP will hold a 'Save Democracy, End Anarchy' foot march (padyatra) rally today.
कानपुर। भाजपा बुधवार को विपक्ष के प्रदर्शनों के जवाब में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालेगी। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में 17 जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह बृजेंद्र स्वरूप पार्क से शुरू होकर मोतीझील मैदान तक जाएगी। इसमें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश भाई पटेल शामिल होंगे।
विज्ञापन


मोतीझील में विशाल मंच से दोनों नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर से देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिशों के विरोध में यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के जरिये इंडी गठबंधन के नेताओं की राजनीति के खिलाफ कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उधर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गुंजन शर्मा ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। 1500 महिला कार्यकर्ताओं को पदयात्रा में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed