फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Bithoor Festival will feature a confluence of literature and folk music.

Kanpur News: बिठूर महोत्सव में होगा साहित्य और लोक संगीत का संगम

Sun, 22 Feb 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The Bithoor Festival will feature a confluence of literature and folk music.
बिठूर महोत्सव के लिए होती तैयारी। - फोटो : संवाद
कानपुर। 26 फरवरी से शुरू हो रहे तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह बात मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने शनिवार को नानाराव स्मारक पार्क में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने निरीक्षण कर महोत्सव को भव्य बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। यहां खादी ग्रामोद्योग और विज्ञान प्रदर्शनी समेत 52 स्टाल लगेंगे। संगीत, साहित्य, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं के अलावा कथक समिति की ओर से नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। रात में प्रसिद्ध गायक पलाश सेन यूफोरिया बैंड के साथ म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति देंगे। बैटल ऑफ बैंड और कानपुर गॉट टैलेंट कार्यक्रम भी होगा। श्रीराम कलाकेंद्र की ओर से कर्ण आधारित नाट्य मंचन और कवि सम्मेलन, बुंदेलखंड का पाई डंडा नृत्य, ब्रज की होली, पंजाब का गतका और उड़ीसा का गोतिपुआ नृत्य होगा। पत्थर घाट पर गंगा आरती होंगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अनुभव सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अर्जिता सिंह, नगर पंचायत अधिकारी मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed