फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bank siren sounded due to the jumping of a rat the police were left breathless for an hour

Hardoi: चूहे की उछल कूद से बजा बैंक का सायरन, एक घंटा अटकी रहीं पुलिस की सांसें, जांच में मिला सबकुछ सामान्य

Wed, 08 Jan 2025 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Jan 2025 10:12 AM IST
सार

Hardoi News: शहर कोतवाली क्षेत्र में चूहे की उछल कूद से बैंक का सायरन बज उठा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस की सांसें घंटे भर तक अटकी रहीं।

विज्ञापन
The bank siren sounded due to the jumping of a rat the police were left breathless for an hour
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधी भवन के सामने भारतीय स्टेट बैंक है। मंगलवार रात बैंक का सायरन अचानक बज उठा। सायरन बजने की आवाज सुनकर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में सीओ सिटी अंकित मिश्रा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

इसके बाद बैंक के अधिकारियों को सायरन बजने की सूचना दी गई। इस सूचना पर बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ताला खोलकर बैंक के अंदर जांच की गई। सब कुछ सामान्य मिला। संभावना जताई गई है कि किसी चूहे की उछल कूद में बैंक का सायरन बजा है। सब कुछ दुरुस्त मिलने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed