{"_id":"ce0c88a995b503135c1273ab3458debb","slug":"the-apartment-s-balcony-demolished-the-death-of-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट का छज्जा ढहा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार्टमेंट का छज्जा ढहा, मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरबंसमोहाल में निर्माणाधीन अपार्टमेंट का छज्जा दरकने से दो मजूदर पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गए। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मजदूर की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।
गड़रिया मोहाल में ऋषि गुप्ता के अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार शाम को पांचवीं मंजिल पर दीवार खड़ी करने के दौरान छज्जा दरक गया। जिससे छज्जे पर रेलिंग बना रहे राज मिस्त्री मंसूर (28) और मजदूर अर्सी (28) दीवार सहित नीचे जा गिरे। मंसूर की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि अर्सी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मंसूर की मौत की सूचना पर पहुंचे उसके बड़े भाई हारुन और आक्रोशित परिवारीजनों ने घटनास्थल से लेकर हॉस्पिटल तक जमकर हंगामा किया। मंसूर और अर्सी दोनो रिश्तेदार हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि संकरी गली के भीतर अवैध रूप से पांच मंजिल की इमारत खड़ी की गई है।
विज्ञापन
एसओ घनश्याम यादव ने बताया कि मजदूर के परिजनों की तहरीर पर बिल्डर ऋषि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जांच के बाद अवैध निर्माण पर कार्रवाई के केडीए को भी लिखित सूचना दी जाएगी।