फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   the accused threatened to make the obscene photo viral in orai, made pressure to have an illicit relationship, the victim appealed to the CO for help

Orai News: अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी, बनाया अवैध संबंध बनाने का दबाव, पीड़िता ने सीओ से लगाई मदद की गुहार

Sun, 12 Jun 2022 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Jun 2022 02:45 PM IST
सार

कोंच थाना क्षेत्र में एक महिला ने अश्लील फोटो वायरल कर अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सीओ से शिकायत करते हुए मदद मांगी है।

विज्ञापन
the accused threatened to make the obscene photo viral in orai, made pressure to have an illicit relationship, the victim appealed to the CO for help
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कानून के बाद भी मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला, उत्तर प्रदेश के उरई जिले में सामने आया है। यहां एक युवक ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींच लीं और अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन

महिला ने इस बात से इंकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली।  बता दें कि यह मामला कोंच क्षेत्र का है, जहां अश्लील फोटो वायरल कर अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सीओ से शिकायत की।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मजदूर है। खेतों में बकरियां चराकर भरण पोषण करतीं है। महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही एक युवक ने धोखे से उसकी अश्लील फोटो खींचकर सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह फोटो का डर दिखाकर अवैध संबंध बनाने के लिए उसको लगातार धमका रहा है। मामले की सूचना उसने थाना पुलिस को दी। जानकारी होने पर युवक कुल्हाड़ी लेकर खेत पर आया और जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर महिला ने सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed