{"_id":"62c1c835b880ae5d174f0c33","slug":"the-accused-of-dowry-murder-slit-his-throat-in-hardoi-district-jail-dead-body-was-found-covered-in-blood-police-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दहेज हत्यारोपी ने जेल में गला रेता, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दहेज हत्यारोपी ने जेल में गला रेता, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 03 Jul 2022 10:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:18 PM IST
सार
रविवार को हरदोई जिला कारागार में बंद दहेज हत्यारोपी बंदी ने धारदार वस्तु से गला काटकर जान दे दी। उसका शव शौचालय में खून से लथपथ पड़ा मिला। जेल प्रबंधक ने बताया कि मामले की पूरी जांच हो रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में शव रखवाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में दहेज हत्या के मामले में दो वर्ष से जिला कारागार में बंद एक आरोपी ने रविवार शाम शौचालय में धारदार वस्तु से गला रेता लिया। शाम को गिनती करने पर कारागार कर्मियों को एक बंदी कम मिलने पर छानबीन की गई। इस दौरान वह शौचालय में खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
कारागार कर्मी उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम काईमऊ निवासी सलमान (25) दहेज हत्या के मामले में 19 सितंबर 2020 से जिला कारागार में बंद था। रविवार दोपहर उसका भाई शाहरुख जेल में उससे मिलने पहुंचा था। मिलने के बाद भाई चला गया।
विज्ञापन
इधर देर शाम कारागार कर्मियों ने बंदियों की गिनती शुरु की। गिनती में एक बंदी कम निकला, जिस पर उसकी तलाश जेल के अंदर शुरू हुई। इसी दौरान सलमान शौचालय में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर धारदार वस्तु से कटे का गहरा निशान था। कारागार कर्मी उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को मोर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा ने बताया कि सलमान का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। उसने खुद किसी धारदार वस्तु से गला रेता है। धारदार वस्तु कहां से उसके पास आई, इसकी जांच की जा रही है।