{"_id":"691f7ff7e67e8a834d0104bc","slug":"the-37th-battalion-pac-kanpur-defeated-fatehpur-by-100-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-135728-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने फतेहपुर को 100 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने फतेहपुर को 100 रनों से हराया
विज्ञापन
कानपुर। 25वीं पीएसी अंतर वाहिनी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को हुए फाइनल मैच में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर को 100 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती। मैच श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेला गया।
पीएसी कानपुर की टीम ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 220 रन बनाए। टीम से शुभम वर्मा ने 38, शुभम ने 35, नेत्रपाल ने 30, आशीष कुमार ने 29 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में कल्पनीत ने तीन, विकास चौधरी ने दो, अनुज दीक्षित व संजय साहू ने एक-एक विकेट लिया।
वहीं पीएसी फतेहपुर की पूरी टीम 22.5 ओवर में 120 रन पर आउट हो गई। टीम से संजय साहू ने 37, भूपेंद्र ने 25 रन बनाए तो गेंदबाजी में धर्मेंद्र ने तीन, संजीत व शुभम ने दो-दो और अजीत सिंह व नेत्रपाल ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब फतेहपुर के कल्पनीत को दिया गया।
विज्ञापन
विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर विनोद कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल शर्मा ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर सेनानायक बीबी चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक सोहराब आलम, निरीक्षक गोपनीय इंद्र कुमार, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह, रविंद्र चौधरी, अरविंद शुक्ला मौजूद रहे।