{"_id":"68fa8fafaa93a821d80a3f0e","slug":"the-222-year-old-sadar-tehsil-building-will-be-razed-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1305493-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 222 साल बूढ़ी सदर तहसील की इमारत होगी जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 222 साल बूढ़ी सदर तहसील की इमारत होगी जमींदोज
विज्ञापन
सदर तहसील
- फोटो : संवाद
कानपुर। वर्षों से जर्जर पड़े 222 साल पुराने तहसील भवन को तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने भवन तोड़ने को मंजूरी दे दी है। अब तहसील शिफ्ट करने के लिए बिल्डिंग तलाशी जा रही है। जिला प्रशासन सदर तहसील के लिए बड़ी जमीन भी चिह्नित करने का प्रयास कर रहा है ताकि पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी हो सके। 10.63 करोड़ रुपये से नया तहसील भवन बनाने का प्रस्ताव पूर्व में भेजा जा चुका है।
जिले में नर्वल, घाटमपुर, बिल्हौर और कानपुर सदर तहसील हैं। कलक्ट्रेट के पास तीन हजार वर्ग मीटर में फैली सबसे पुरानी सदर तहसील की बिल्डिंग 1803 में बनाई गई थी। वर्तमान में बिल्डिंग की हालत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कानूनगो और लेखपाल, रिकॉर्ड रूमों की हालत यह है कि बारिश में छत से पानी टपकता है। बारिश में कमरे से बाहर निकलते ही कीचड़ इंतजार करता है। आधे से ज्यादा कमरों के दरवाजे दीमक खा गए हैं।
तत्कालीन डीएम विशाख जी ने वर्ष 2023 में नई तहसील बनाने की कवायद शुरू की थी। उस समय सिर्फ जर्जर कमरों का ही सर्वे कर उन्हें निष्प्रयोज्य घोषित कर आधा परिसर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी राकेश सिंह ने तहसील का दोबारा सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर राजस्व परिषद भेजा था। इसमें पूरी बिल्डिंग निष्प्रयोज्य घोषित हुई थी।
विज्ञापन
तीन मंजिला इमारत का होगा निर्माण
सदर तहसील में करीब 10.63 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला इमारत बनाई जाएगी। इसमें एसडीएम कक्ष, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसील, राजस्व निरीक्षक, संग्रह अमीन, रजिस्ट्रार, कानूनगो, रिकॉर्ड रूम, लेखपाल कक्ष बनेगा। इसके साथ एक 50 से अधिक लोगों की क्षमता वाला सभागार भी बनेगा।
वर्जन-
सदर तहसील को नए सिरे से बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसको शिफ्ट करने के लिए बिल्डिंग की तलाश की जा रही है। शिफ्टिंग के बाद इमारत गिराने का कार्य शुरू होगा। -डॉ. विवेक चतुर्वेदी, एडीएम वित्त