{"_id":"68cdc5ac36d78502650d1ec2","slug":"thaggus-laddu-invited-to-international-trade-show-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1271546-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ठग्गू के लड्डू को अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के लिए किया गया आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ठग्गू के लड्डू को अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के लिए किया गया आमंत्रित
विज्ञापन
कानपुर। शहर के प्रसिद्ध ठग्गू के लड्डू को ग्रेटर नोएडा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में प्रधानमंत्री के समक्ष अपना उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए शासन ने आमंत्रित किया है। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। ठग्गू के लड्डू के अलावा आगरा के पंछी पेठा, खुर्जा की खुर्चन और मथुरा के पेड़ा का भी स्टाल होगा।
संयुक्त आयुक्त उद्योग (कानपुर परिक्षेत्र) सुनील कुमार और उपायुक्त उद्योग (कानपुर नगर) अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि कानपुर समेत प्रदेश के निर्यातकों, उद्यमियों को उनके उत्पादों के प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार, मार्केटिंग, नेटवर्किंग प्रोत्साहन के लिए शो का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रदेश के चुनिंदा एवं प्रसिद्ध चार खाद्य पदार्थों का शो केस किया जाएगा। शहर से ठग्गू के लड्डू का चयन किया गया है। इसके लिए संस्थान के मालिक आदर्श पांडेय को आमंत्रित किया गया है। फीटा उद्योग संघ के महासचिव उमंग अग्रवाल ने कहा कि ये शहर के लिए गौरव का विषय है। इससे वैश्विक स्तर पर कानपुर का नाम होगा। वहीं आदर्श पांडेय ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय प्रकाश पांडेय की जीवन भर की मेहनत और लगन का ये परिणाम रहा है जो सरकार ने उन्हें आमंत्रित किया है।