{"_id":"5759be6d4f1c1b23379c5f1c","slug":"tests-found-seven-years-later-the-first-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद मिला टेस्ट, पहली बार टी-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बाद मिला टेस्ट, पहली बार टी-20
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में सात साल बाद टेस्ट मैच होने जा रहा है। इससे पहले 2009 में श्रीलंका से टेस्ट हुआ था, उसमें भारत ने पारी और 144 रनों से जीत हासिल की थी। यह भारत की टेस्ट मैचों की सौवीं जीत थी। न्यूजीलैंड ने इससे पहले ग्रीनपार्क में 1999 में स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी में एक टेस्ट मैच खेला था जिसमें सौरभ गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले भी नवंबर 1976 में इस मैदान पर दोनों देशों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था। यह मैच ड्रा समाप्त हो गया था। भारत और न्यूजीलैंड की बीच इस साल के अंत में टेस्ट मैच खेला जाएगा। 2009 के टेस्ट मैच के बाद यूपीसीए और प्रदेश सरकार के विवाद के कारण यहां पर मैच नहीं हो सके। 2012 में दोनों का विवाद सुलझने के बाद 2013 में ग्रीनपार्क को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन-डे मैच मिले थे। पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि रोटेशन प्रक्रिया के तहत ग्रीनपार्क को एक टेस्ट मैच मिलना तय था लेकिन टेस्ट के साथ में टी-20 मैच मिलना यूपीसीए के लिए तोहफा है।
पिच पर उठे थे सवाल
ग्रीनपार्क में वर्ष 2009 में भारत और श्रीलंका टेस्ट मैच के बाद पिच पर सवाल उठे थे। इस मैच को भारत ने तीन दिन में जीत लिया था। जिसके चलते न्यूजीलैंड के मैच रेफरी ज्योफ क्रो ने सवाल उठा दिए थे। इसके बाद वर्ष 2011 में ग्रीनपार्क को क्लीन चिट मिली थी। साथ ही भारत के पांच सर्वश्रेष्ठ टेस्ट सेंटरों में ग्रीनपार्क को शुमार किया गया था। यूपीसीए के मीडिया प्रभारी अहमद
अली तालिब ने बताया कि 2009 के बाद अब टेस्ट मैच होगा।
पांच टेस्ट में भारत जीता
ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभी तक 21 टेस्ट 13 एक दिवसीय और दो आईपीएल मैच खेले गए हैं। 21 में से पांच टेस्ट मैच में भारत को जीत मिली है। जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 12 अन्य मैच ड्रा समाप्त हुए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल की सफलता से मिला मौका
ग्रीनपार्क में इस साल 19 और 21 मई को हुए आईपीएल के सफल आयोजन को भी टी-20 की मेजबानी मिलने का एक कारण माना जा रहा है। फ्लड लाइट की चकाचौंध सुधरी तो यहां डे नाइट मैच मिला। यूपीसीए सचिव राजीव शुक्ला ने बताया कि अगले आईपीएल के लिए भी तीन टीमों ने होम ग्राउंड के लिए ग्रीनपार्क मांगा है। इसमें गुजरात लायंस के अलावा, मुंबई इंडियंस की नीता अबंानी व पंजाब किंग्स इलेवन की प्रीति जिंटा है।