फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Terrorist connection: ATS can bring suspected terrorists to Kanpur soon

आतंकी मामला: संदिग्ध आतंकियों को जल्द कानपुर ला सकती है एटीएस, असलहा सप्लायरों से कराएगी आमना-सामना

Mon, 19 Jul 2021 01:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jul 2021 01:05 AM IST
सार

मिनहाज और मुशीर ने बताया था कि कानपुर के चमनगंज से उन्होंने असलहा व कारतूस खरीदे हैं।

विज्ञापन
Terrorist connection: ATS can bring suspected terrorists to Kanpur soon
यूपी एटीएस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा समर्थित गजवातुल हिंद के संदिग्ध आतंकियों को जल्द कानपुर लाया जा सकता है। एटीएस उनका यहां पर असलहा सप्लायरों से आमना सामना करवा सकती है। इसके साथ ही ये भी तफ्तीश की जाएगी कि आतंकियों की कानपुर में जड़ें कहां-कहां फैली हुई हैं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


संदिग्ध आतंकियों को एटीएस ने कस्टडी रिमांड पर ले रखा है। लखनऊ में आतंकी संगठन से जुड़े मिनहाज और मुशीर को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। बाद में उनके तीन और साथियों को दबोचा गया। मिनहाज और मुशीर ने बताया था कि कानपुर के चमनगंज से उन्होंने असलहा व कारतूस खरीदे हैं।
विज्ञापन


इसलिए एटीएस इन संदिग्ध आतंकियों को एक-दो दिन के भीतर कानपुर लगाएगी। सूत्रों के मुताबिक आशंका ये भी है कि एक दो केमिकल सप्लायर भी रडार पर हैं। इनसे कुछ सामग्री इन आरोपियों ने खरीदी है। हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पूछताछ में आरोपियों ने तमाम नाम बताए हैं। जांच एजेंसी एक-एक शख्स की तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed