फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Terrible result of land dispute in Kannauj, Father and son brutally murdered nephew, strangulated him after be

जमीनी विवाद का खौफनाक अंजाम: पिता-पुत्र ने की भतीजे की निर्मम हत्या, पिटाई के बाद दबाया था गला, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Apr 2023 08:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 08:22 AM IST
सार

Kannauj Crime: सदर कोतवाली के हैवतपुर-कटरा में जमीनी विवाद में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पिता-पुत्र ने पिटाई के बाद गला दबाकर युवक की हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Terrible result of land dispute in Kannauj, Father and son brutally murdered nephew, strangulated him after be
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में जमीन के विवाद में एक युवक की पहले पिटाई की गई। उससे जब मन हीं भरा तो गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या का आरोप युवक के चाचा व पुत्र पर लगा है। युवक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

उधर, वारदात के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला सदर कोतवाली के तिर्वा रोड के करीब हैवतपुर-कटरा का है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले छोटे खां का भाइयों से जमीन का विवाद था।
विज्ञापन

गुरुवार को वह मकान बनाने के लिए नींव की खोदाई करवा रहे थे। इस पर भाई अकबर अली ने विरोध किया। अकबर अली का पुत्र सलमान भी विरोध के लिए पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष में पहले तो बहस हुई फिर मामला गालीगलौज से होता हुआ मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Terrible result of land dispute in Kannauj, Father and son brutally murdered nephew, strangulated him after be
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

पिता-पुत्र ने दबाया राजू का गला
इस पर छोटे खां का पुत्र राजू (20) वहां पहुंच गया। वह पिता को चाचा व पुत्र से बचाने लगा। आरोप है कि इस दौरान चाचा अकबर व पुत्र सलमान ने राजू की बुरी तरह से पिटाई कर दिया। उसका गला भी दबा दिया। उसकी हालत बिगड़ी, तो दोनों मौके से फरार हो गए।

Terrible result of land dispute in Kannauj, Father and son brutally murdered nephew, strangulated him after be
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने थाने में दी है तहरीर
परिवार के लोग राजू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। राजू की बहन रोजी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर चाचा अकबर अली, पत्नी जमीला, पुत्र सलमान और पुत्र सरकनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Terrible result of land dispute in Kannauj, Father and son brutally murdered nephew, strangulated him after be
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि उनके पुत्र की जान लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Terrible result of land dispute in Kannauj, Father and son brutally murdered nephew, strangulated him after be
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

मनमुटाव की वजह से हो चुका था बंटवारा
चाचा व उसके पुत्र की पिटाई से जान गंवाने वाले राजू के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता छोटे खां ने बताया कि वह भाई के साथ कई सालों तक साथ रहे। इसके बाद में मनमुटाव हुआ, तो अलग हो गए। आपसी समझौते के तहत परिवार की जमीन का बंटवारा हो चुका है।

Terrible result of land dispute in Kannauj, Father and son brutally murdered nephew, strangulated him after be
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

मकान पर चल रही थी नींव की खोदाई
हिस्से में आए मकान के कुछ हिस्से में निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए नींव की खोदाई चल रही थी। इसी बीच विवाद शुरू हो गया। यकीन नहीं आ रहा है कि मामूली सी बात को लेकर उनके भाई व भतीजे ने उनके बेटे की उनके ही सामने पिटाई करके जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed