फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tenry dispute, The deal to capture was decided in one crore, the former BJP leader had taken the contract

टेनरी विवाद: एक करोड़ में तय हुआ था कब्जा कराने का सौदा, पूर्व भाजपा नेता ने लिया था ठेका

Wed, 20 Jul 2022 01:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Jul 2022 01:11 AM IST
सार

जाजमऊ में विवादित टेनरी पर कब्जा कराने के खेल में एक बड़े टेनरी के मालिक की भी भूमिका  है। उसने नारायण भदौरिया से डील की थी। अब तक इस टेनरी मालिक का पुलिस ने नाम उजागर नहीं किया है और बचाने का प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
Tenry dispute, The deal to capture was decided in one crore, the former BJP leader had taken the contract
जाजमऊ टेनरी बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ स्थित टेनरी पर कब्जा करने को लेकर हुए बवाल के मामले में एक अहम तथ्य सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व भाजपा नेता व बवाल के आरोपी नारायण सिंह भदौरिया को एक बड़े टेनरी मालिक ने उस टेनरी पर कब्जा कराने का ठेका दिया था। यह डील एक करोड़ रुपये में तय हुई थी। यह बड़ा टेनरी मालिक पर्दे के पीछे रहकर साजिश में शामिल रहा है। पुलिस की जांच अभी उस तक नहीं पहुंच सकी है। वह कुछ पुलिसकर्मियों का भी बेहद करीबी है। 

विज्ञापन

जाजमऊ 150 फीट रोड स्थित शालीमार टेनरी पर कब्जे को लेकर 13 जुलाई की शाम बवाल हो गया था। एक पक्ष टेनरी मालिक की पत्नी शहनाज जहां व दूसरी तरफ उनका भतीजा था। शहनाज की तरफ से भाजपाई व दूसरे पक्ष से सपाई मौके पर पहुंच भिड़ गए थे। जिसमें कई घायल हो गए थे। छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मामले में पूर्व भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसको जमानत मिल गई थी। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जाजमऊ निवासी एक बड़े टेनरी मालिक की शालीमार टेनरी पर काफी समय से नजर थी। जब से विवाद चल रहा है तब से वह शहनाज की तरफ से पैरवी करता रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसी ने नारायण सिंह भदौरिया को एक करोड़ रुपये में टेनरी खाली कराने का ठेका दिया था। इसलिए नारायण व उनके गुर्गे उस शाम वहां पहुंचे थे, जिसके बाद भारी बवाल हुआ। 

पुलिसकर्मी का लड़का भी बवाल में था शामिल
बवाल में रॉकी यादव नाम का शख्स भी शामिल रहा है। वह एक पुलिसकर्मी का लड़का है। पहले वह इस तरह के बवाल में शामिल रहा है। नौबस्ता में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भी फरार कराने में रॉकी यादव शामिल रहा था। सूत्रों के मुताबिक नारायण भदौरिया एंड टीम इसी तरह की विवादित संपत्तियों को खाली कराने और उन पर कब्जा कराने का ठेका लेती है। मजबूत कार्रवाई न होने की वजह से यह सभी मनबढ़ हो गए हैं। 

विज्ञापन

एक थानेदार का करीबी है टेनरी मालिक
बवाल जाजमऊ थाना क्षेत्र में हुआ है, लेकिन इसमें एक अन्य थाने के थानेदार की बड़ी भूमिका रही है। दरअसल यह थानेदार बड़े टेनरी मालिक का बेहद करीबी है। कुछ दिन पहले थानेदार उसका जन्मदिन मनाने उसके फ्लैट पर पहुंचे थे। जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। यह थानेदार एक तरह से टेनरी मालिक को सपोर्ट करता रहा है। 

केस की विवेचना जारी है। मोबाइल नंबर की सीडीआर के जरिये अन्य आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है। जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उन पहलू पर तफ्तीश की जा रही है। जिसकी भी भूमिका होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।  - प्रमोद कुमार, डीसीपी पूर्वी

बवाल से पहले हुई थी बैठक 
सूत्रों के अनुसार बवाल से कुछ देर पहले तीन चार लोगों ने जाजमऊ थाने के पास बैठक की थी, जिसमें टेनरी कब्जाने को लेकर साजिश रची गई थी। इसमें नामचीन टेनरी मालिक के भी शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस इस बारे में और जानकारी जुटा रही है। 

एसओ की भूमिका की जांच 
जिस तरह से बवाल हुआ उसमें स्थानीय पुलिस की मिलीभगत या लापरवाही की बात सामने आ रही है। आशंका है कि मामले के संबंध में जाजमऊ थानेदार पवन कुमार को पूरी जानकारी थी। इसके तह तक जाने के लिए डीसीपी पूर्वी ने एसओ की भूमिका की जांच एसीपी अनवरगंज को सौंपी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed