फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tender for widening of highway stalled for the third time in six months

Kanpur News: छह माह में तीसरी बार अटका हाईवे के चौड़ीकरण का टेंडर

Sun, 04 Jan 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tender for widening of highway stalled for the third time in six months
कानपुर। नौबस्ता चौराहा से बिनगवां तक हाईवे का चौड़ीकरण होना है लेकिन पिछले छह माह से एनएचएआई टेंडर प्रक्रिया ही नहीं पूरी कर पाया है। अब एनएचएआई की ओर से तीसरी बाद टेंडर मांगे गए हैं जो एक जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन

कानपुर-कबरई हाईवे पर नौबस्ता चौराहा से बिनगवां तक दो-दो लेन की सड़क है। हाईवे के दोनों तरफ लोगों ने कब्जा भी कर रखा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति नौबस्ता चौराहा की है यहां दिनरात जाम रहता है और अक्सर हादसे भी होते हैं। इसे देखते हुए एनएचएआई ने 7.5 मीटर की सड़क को 10 मीटर का करने का प्रस्ताव मंत्रालय भेजा था। मंजूरी भी मिल गई लेकिन छह माह से टेंडर प्रक्रिया ही नहीं पूरी हो पा रही है। पहली बार जब टेंडर प्रक्रिया शुरू की तो मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा था। इस कारण से रोक दिया गया। दूसरी बार टेंडर में सिर्फ एक ही कंपनी ने प्रतिभाग लिया जबकि नियमानुसार तीन कंपनियों का भाग लेना अनिवार्य है। इस वजह से टेंडर निरस्त कर दिया गया। अब तीसरी बार फिर से एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की ओर से टेंडर मांगे गए हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव का कहना है कि एक जनवरी तक टेंडर खुलेंगे।
विज्ञापन


नौबस्ता से हमीरपुर हाईवे पिछली साल सड़क हादसे के मामले में प्रदेश में पहले नंबर पर था। हालांकि, इस साल हादसों में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में हाईवे का चौड़ीकरण होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed