{"_id":"690e62d1e907914fab06d711","slug":"ten-students-selected-in-bikanervalas-campus-placement-drive-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1320784-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीकानेरवाला की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 10 छात्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीकानेरवाला की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 10 छात्र चयनित
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में मल्टीनेशनल फूड रिटेल चेन बीकानेरवाला की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। यहां विभाग के 10 छात्रों का चयन मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए हुआ।
चयनित छात्रों को करीब 3.6 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली। बीकानेरवाला की ओर से ट्रेनिंग हेड आशीष तथा असिस्टेंट ट्रेनिंग मैनेजर रुबेल कटारिया ने साक्षात्कार लिया। उन्होंने आदित्य कुमार, एकता सिंह, कृष गुप्ता, मोहम्मद साकिब सईद, निशी, नितिन बसरानी, निवेदिता मिश्रा, सुष्मिता रानी बेरा, तनु और अरुण कुमार का चयन किया।
विभाग निदेशक सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि फाइनल ईयर के 95 फीसदी छात्र कोर्स पूर्ण होने से पूर्व ही चयनित हो चुके हैं। यहां सहायक आचार्य अंकित कुमार, ऐश्वर्या आर्य, शेफ सिद्धार्थ, शिवांशु सचान, अरविंद चौहान, डॉ. रोबिन वर्मा एवं वंशिका श्रीवास्तव मौजूद रहीं।