Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ten students of Ranjana Devi Music College and Dhrupad Center will receive scholarships

Kanpur News: रंजना देवी संगीत महाविद्यालय एवं ध्रुपद केंद्र के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sat, 25 Oct 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ten students of Ranjana Devi Music College and Dhrupad Center will receive scholarships
कानपुर। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की ओर से पारंपरिक प्रदर्शन कलाओं के प्रशिक्षण एवं संरक्षण योजना के तहत शहर के रंजना देवी संगीत महाविद्यालय एवं ध्रुपद केंद्र के 10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


यह सभी विद्यार्थी वरिष्ठ ध्रुपद गायक एवं राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त पंडित विनोद कुमार द्विवेदी के सान्निध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 2500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए अक्षिता अवस्थी, शाश्वत पांडेय, आदर्श गुप्ता, खुशाल द्विवेदी, वत्सला वाजपेयी, हर्ष यादव, अथर्व मिश्रा, वैष्णवी तिवारी, तनिष्क सिंह, कुश कुमार और दीनदयाल तिवारी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य आयुष द्विवेदी ने बताया कि यह गर्व की बात है कि एक ही संस्थान के इतने विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति योजना में हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी गुरुकुल के 45 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता चुके हैं और कई ने देश-विदेश एवं बॉलीवुड मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed