Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ten rupees dues were not paid for one and a half years, shopkeeper called police

हरदोई का अजीबोगरीब मामला: डेढ़ साल से नहीं दिए थे बकाया दस रुपये, दुकानदार ने बुला ली पुलिस

Sat, 30 Nov 2024 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Nov 2024 08:15 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। डेढ़ साल से एक युवक ने बकाया दस रुपये नहीं दिए तो दुकानदार ने पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने रुपए दे दिए।

विज्ञापन
Ten rupees dues were not paid for one and a half years, shopkeeper called police
जानकारी देता दुकानदार व युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेढ़ साल से पान मसाला के 10 रुपये अदा न किए जाने से नाराज होकर एक शख्स ने यूपी 112 पर कॉल कर दिया। यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची तो समस्या सुनकर निस्तारण कराया। शिकायत दर्ज कराने वाले ने बताया कि यूपी 112 पर शिकायत दर्ज कराते ही बकायेदार ने रुपये अदा कर दिए।
विज्ञापन


मामला सांडी थाना क्षेत्र के बरंडारी गांव का है। यहां के रहने वाले जीतेंद्र एक हाथ से निशक्त हैं। जीतेंद्र पान की दुकान चलाते हैं। गांव के ही संजय ने डेढ़ साल पहले 10 रुपये की पान मसाला की पुड़िया ली थी। इसके रुपये अभी तक नहीं दिए थे। शनिवार को जीतेंद्र ने संजय से रुपये मांगे तो विवाद हो गया। जीतेंद्र ने यूपी 112 पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम ने पूछताछ की तो 10 रुपये का विवाद सामने आया। हालांकि, जितेंद्र ने बताया कि यूपी 112 पर फोन करते ही संजय ने 10 रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed