{"_id":"6af75988ef38f230690566c4","slug":"sub-inspector-suspended-on-charges-of-taking-a-bribe-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160062-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घूस लेने के आरोप में दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घूस लेने के आरोप में दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के बदले 13 हजार रुपये वसूलने के आरोप में हरपालपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। एसपी एके मीणा ने सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव से पूरे मामले की जांच कराने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
बढ़ैयनपुरवा निवासी विपिन कुमार ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 10 नवंबर को उन्होंने देवरनिया गांव से बकैना और बबूल के पेड़ काटे थे। इन पेड़ों को काटने के लिए परमिट की जरूरत नहीं होती है। बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लादकर वह बढ़ैयनपुरवा गांव में अपनी जमीन पर लकड़ी उतार रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कोतवाली में तैनात दो सिपाही मौके पर आ गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने ले चलने को कहने लगे।
आरोप है कि उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह वहां आ गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के बदले 15 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने बताया कि देवरनिया निवासी पेड़ मालिक के माध्यम से उन्होंने ब्याज पर 13 हजार रुपये लेकर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को दिए। पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव से कराई। बृहस्पतिवार देर शाम सीओ ने हरपालपुर कोतवाली पहुंंचकर शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।