{"_id":"5dd2e3d18ebc3e548170e33d","slug":"ten-lakh-crossed-from-farmer-account-through-paytm","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: जमीन बेंच किसान ने खाते में जमा किए थे 10 लाख रुपये, पेटीएम के जरिये हुए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: जमीन बेंच किसान ने खाते में जमा किए थे 10 लाख रुपये, पेटीएम के जरिये हुए पार
Tue, 19 Nov 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बांगरमऊ में जमीन बिक्री के बाद बचत खाते में जमा कराए गए किसान के 10 लाख रुपये पेटीएम के जरिये खाते से पार कर दिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी पर किसान ने बैंक से जानकारी ली। उसेे नोएडा से रुपये निकाले जाने की बात बताई गई।
पीड़ित किसान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। ग्राम जगटापुर निवासी अनिल कुमार की जमीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई थी। अनिल के अनुसार मुआवजे के तौर पर उसे 18 लाख रुपये मिले थे। 10 लाख रुपये उसने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में अपने बचत खाते में जमा कर दिए थे।
कुछ दिन बाद वह सूरत चला गया। वहां एक ट्रांसपोर्ट में नौकरी करने लगा। दो दिन पूर्व उसके भतीजे की बीमारी से मौत हो गई थी। जानकारी पर अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए घर आया। सोमवार को वह रुपये निकालने के लिए शाखा बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचा।
विज्ञापन
उसे पता चला कि छह मार्च 2019 से अब तक कई चक्रों में उसके खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए गए है। शाखा प्रबंधक से मिलकर उसने अपना खाता चेक कराया। पता चला कि पेटीएम के जरिये नोएडा से रुपये निकाले हैं। कोतवाल अरविंद सिंह ने जांच शुरू की है। उनका कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामला साइबर सेल को स्थानांतरित किया जाएगा।