{"_id":"578bdf2d4f1c1b9d32c4bc7d","slug":"tempo-auto-ones-done-by-vijay-nagar-intersection-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-आॅटो वालों ने बिगाड़ा विजय नगर चौराहे का ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-आॅटो वालों ने बिगाड़ा विजय नगर चौराहे का ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
विजय नगर चौराहे पर सड़क पर आटो वालों की अराजकता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सिटी को हाईवे से जोड़ने वाला विजय नगर चौराहा अवैध टेंपो स्टैंडों से घिरा हुआ है। चारों कोनों पर टेंपो और ऑटो वालों का कब्जा रहता है। इससे जाम भी भीषण लगता है। अर्मापुर, दादानगर, काकादेव और फजलगंज की ओर जाने वाली सड़कों पर जाम के चलते आम पब्लिक का चलना दूभर हो जाता है। वहीं चालकों की अराजकता ऐसी हावी रहती है कि बीच सड़क पर ही टेंपो खड़ा करके सवारी उतारते और चढ़ाते हैं। चौराहे पर रहने वाले सिपाहियों को यह सब दिखता ही नहीं या यूं कहें देखना ही नहीं चाहते।
विजय नगर चौराहा काफी व्यस्त चौराहा है। इसके बाद भी सिपाही चौराहे पर कम इधर-उधर ज्यादा व्यस्त नजर आते हैं। कभी कभार तो सिर्फ होमगार्ड के सहारे ही चौराहे का ट्रैफिक चलता है। कोने में चौकी भी है लेकिन सिपाही अक्सर नदारद रहते हैं। इसके बाद रही सही कसर पूरी कर देते हैं अराजक टेंपो वाले और पब्लिक जूझती है जाम से। रोज-रोज लगने वाले जाम से गुस्साते हैं, मन ही मन उल्टा सीधा भी बकते हैं लेकिन भ्रष्ट और लापरवाह सिस्टम के आगे उनकी चल नहीं पाती।
अतिक्रमण से भी घिरा है चौराहा
चौराहे का कोना-कोना अतिक्रमण की चपेट में है। चाय, पान की दुकान, फर्नीचर का सामान और फुटपाथों तक फैली तिरपाल की दुकानों ने चौराहे पर यातायात बाधित कर रखा है।