फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   temple of doctor hanuman in etawah

इस मंदिर में विराजमान है 'डाक्टर हनुमान', जानें कैसे पड़ा इनका ये नाम

Sun, 27 Aug 2017 10:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
temple of doctor hanuman in etawah
डॉक्टर हनुमान
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव मार्ग स्थित डाक्टर हनुमान का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर की एक खास बात ये है कि यहां हजाराें भक्त अपनी जानलेवा बिमारियों का इलाज कराने आते हैं। बतातें है कि यहां कैंसर के मरीज भी अपना इलाज कराने आते है...  
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर के हनुमान स्वयं अपने एक भक्त का इलाज करने डॉक्टर बनकर यहां आए थे। हनुमान जिसका इलाज करने यहां आए थे वह एक साधु था। लंबे समय से उसको कैंसर था।
विज्ञापन


उसे हनुमान जी ने मंदिर में डॉक्टर के वेश में दर्शन दिए थे। वे गर्दन में आला डाले थे, जिसके बाद साधु पूरी तरह स्वस्थ हो गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि, डॉ. हनुमान के पास सभी प्रकार के रोगों का कारगर इलाज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी माना जाता है कि रोगों के लिए हनुमान जी की भभूत सबसे कारगर है। विशेष रूप में फोड़ा, अल्सर और कैंसर जैसी बीमारियां भी मंदिर की पांच परिक्रमा करने पर ठीक हो जाती हैं। तो आइए आपको ले चलते है डॉक्टर हनुमान के द्वार... 

temple of doctor hanuman in etawah
डॉक्टर हनुमान मंदिर के पुजारी
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव-मौ मार्ग स्थित प्रसिद्ध  ददरौआ धाम में पांच सितंबर को बुढ़वा मंगल-मेला महोत्सव का विशाल आयोजन किया जाएगा। यहां विराजमान डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन को लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे।  

ददरौआ धाम के मीडिया प्रभारी जलज त्रिपाठी ने बताया कि धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज का आशीष पाने के लिए इटावा के अनेक भक्त नियमित रूप से ददरौआ धाम जाते रहते हैं। उन्होंने महोत्सव के लिए इटावा वालों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

बताया कि धाम में डाक्टर हनुमानजी सखी रूप में विराजमान हैं। जो सदैव ही श्रृद्धालुओं की मानसिक व शारीरिक पीड़ा को अपनी दिव्य कृपा से हरते रहते हैं। खासकर शनिवार और मंगलवार को उनकी भक्तों पर विशेष कृपा दृष्टि होती है। इसमें भी भाद्रपद मास के अंतिम मंगलवार को तो ददरौअा धाम में विराजे श्री हनुमानजी भक्तों पर परमकृपा करते हैं।

 

temple of doctor hanuman in etawah
मंदिर में भक्तों का लगा रहता है तांता
यूं शुरू हुआ बुढ़वा मंगल
महाराजश्री बताते हैं कि दशरथ के पुत्र राम की धर्मपत्नी सीता जी को जब रावण हर ले गया। खोज करने के दौरान हनुमान जी उन्हें सहयोगी के रूप में मिले। हनुमान जी ने समुद्र लांघकर रावण की लंका में अशोक वाटिका में बैठी सीता का पता लगाया। इसके बाद माता से विदाई लेकर श्रीराम से भेंट की। उस दिन भाद्रपद मास का अंतिम मंगलवार था। इससे सभी को प्रसन्नता हुई। देवताओं ने भी उनका स्वागत किया। तभी से यह दिन बुढ़वा मंगल के नाम से प्रसिद्ध हुआ। महाराज ने कहा कि ‘‘ऊँ श्री ददरौआ हनुमते नम:’’ मंत्र का दिव्य जाप करने से सभी तरह की आधि-व्याधियां मिटती हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा तथा सभी भौतिक सुख भी मिलते हैं। यहां आने वाला हर व्यक्ति प्रसन्नता के साथ घर जाता है।
 

temple of doctor hanuman in etawah
बुढ़वा मंगल पर लगता है यहां मेला
विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन
श्री हनुमान मंदिर पर चार सितंबर सोमवार को सुबह आठ बजे से रामचरित मानस पाठ का आयोजन होगा। यह जानकारी हनुमान जी सेवा समिति छैराहा के मंत्री संजय कुमार दुबे एड. ने दी। उन्होंने बताया कि अगले दिन पांच सितंबर को बुढ़वा मंगल पर श्री हनुमान जी का भव्य शृंगार व मेले का आयोजन किया जाएगा। छह को रात आठ बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन भारत वर्ष की मशहूर जूनियर स्टार म्यूजिकल ग्रुप करेंगे। इसमें ममता भारती, बैजू सनम, गुड्डू गंभीर, मयंक बृजवासी, अमित दीक्षित आदि कलाकार भाग लेंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए डा. डीके टंडन, जयवीर सिंह भदौरिया, प्रदीप दुबे, आशीष दुबे, दीपू टंडन, सुनील दुबे, दिनेश भदौरिया आदि का सहयोग रहेगा। 

- बुढ़वा मंगल पर विशेष कृपा बरसाएंगे डाक्टर हनुमान जी
- मध्यप्रदेश स्थित ददरौआ धाम है भक्तों की आस्था का केंद्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed