{"_id":"68263af49e092e472c0fe0d5","slug":"temperature-crosses-40-degrees-heat-will-scorch-even-more-etawa-news-c-216-1-etw1004-125270-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तापमान 40 डिग्री के पार, अभी और झुलसाएगी तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तापमान 40 डिग्री के पार, अभी और झुलसाएगी तपिश
विज्ञापन
इटावा। मौसम में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा। सुबह नौ बजे के आस-पास ही तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। भीषण गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ेगा।
स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों ने खुद को धूप से बचाने के लिए दुपट्टा का सहारा लिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में यही हालात नजर आए। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक शहर की सड़कों पर निकलने वालों की संख्या काफी कम रही। यहां तक कि इस दौरान बाइक और ऑटो में बैठे लोग भी गर्मी से परेशान नजर आए।
गर्मी के चलते दिन में बाजारों व प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा रहा। बेहद जरूरी काम होने पर ही कुछ लोग घर से बाहर निकले। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि शुक्रवार को भी दिनभर चुभन वाली धूप रहेगी। ऐसे में बहुत जरूरी हो तभी घर से निकले।
विज्ञापन
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
16 मई 42 28
17 मई 41 29
18 मई 42 28
19 मई 42 29
20 मई 41 29