{"_id":"5cd2e3ecbdec22075a3bccdb","slug":"telling-himself-legislator-s-supporter-boy-misbehaved-with-teachers-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक का आदमी हूं..अपहरण करवा दूंगा और कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी, इस दबंग की बातें सुन सब हुए गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का आदमी हूं..अपहरण करवा दूंगा और कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी, इस दबंग की बातें सुन सब हुए गुस्सा
Wed, 08 May 2019 08:58 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 May 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर खड़े शिक्षक नेता व अन्य अध्यापक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कुछ शिक्षिकाएं गावों में जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित कर रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें गांव का ही एक दबंग मिल गया। उसने शिक्षिका से अभद्रता करते हुए कहा कि तुम लोग पढ़ाती नहीं हो, बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि तुम्हारा अपहरण करवा दूंगा। इतना ही नहीं उसने खुद को विधायक का आदमी बताते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन
Trending Videos
धमकी- मैं विधायक का आदमी हूं..तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का पुल निवासी प्रियंका प्राथमिक विद्यालय प्रह्लादपुर में सहायक अध्यापिका हैं। उनके साथ ही प्रधानाचार्य रीता व सहायक अध्यापिका नेहा भी हैं। बुधवार को प्रियंका व नेहा गांव व आसपास के अन्य गावों में जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित कर रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें गांव का ही एक दबंग मिल गया। उसने शिक्षिका से अभद्रता करते हुए कहा कि तुम लोग पढ़ाती नहीं हो, बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी- मैं विधायक का आदमी हूं..तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी
जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि तुम्हारा अपहरण करवा दूंगा। फर्रुखाबाद से आना जाना ही बंद हो जाएगा। मैं विधायक का आदमी हूं। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। शिक्षिका ने इसकी सूचना एनपीआरसी व शिक्षक नेता धीरज यादव को दी। इसके बाद धीरज यादव 20-22 अध्यापकों के साथ थाने पहुंचे। वहां प्रियंका ने मामले की तहरीर दी। धीरज ने बताया कि यदि दो दिन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे ब्लॉक के स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं जरूरत पढ़ने पर पूरे जिले के विद्यालय बंद करवाए जाएंगे। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि वह बैठक में शामिल होने जिला मुख्यालय गए थे। मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।