{"_id":"5db3585d8ebc3e01656ea6c9","slug":"tejas-express-train-hostess-unconscious-admitted-to-loco-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस एक्सप्रेस की ट्रेन होस्टेस बेहोश, लोको अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस एक्सप्रेस की ट्रेन होस्टेस बेहोश, लोको अस्पताल में कराया भर्ती
Sat, 26 Oct 2019 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस की ट्रेन होस्टेस कंचौसी के पास ट्रेन में चक्कर खाकर बेहोश हो गई। ट्रेन में यात्रा कर रहे दो डॉक्टरों आयुषी पांडेय और आशुतोष ने उसे अटेंड किया।
विज्ञापन
ट्रेन करीब आधे घंटे बाद सेंट्रल स्टेशन पहुंची। यहां उसे कानपुर के लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह ठीक है। ट्रेन करीब 17 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
शाम करीब 7:50 बजे जब ट्रेन कंचौसी से छूटी तो ट्रेन में यात्रियों को खान-पान का सामान परोस रही ट्रेन होस्टेस प्रीति पटेल बेहोश होकर गिर गई। चेक करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि यह ब्लड प्रेशर लो होने के लक्षण हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में कोई उपकरण या संबंधित दवाएं मौजूद नहीं हैं। प्रीति ने होश आने पर बताया कि चक्कर आ गया था और उसके बाद कुछ याद नहीं। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन होस्टेस के ब्लड प्रेशर डाउन होने से चक्कर आया था।