फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tefko Colony at Allenganj Case kanpur update

यूपी: कानपुर में हजारों लोग एक झटके में होंगे बेघर

Sat, 26 May 2018 10:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 May 2018 10:07 AM IST
सार

- कालोनी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, बाहर से बुलाया फोर्स
- कालोनी खाली कराते वक्त ड्रोन करेंगे निगरानी
 

विज्ञापन
Tefko Colony at Allenganj Case kanpur update
टेफ्को कॉलोनी केस

विस्तार

यूपी के कानपुर में हाईकोर्ट की सख्ती के कारण जिला प्रशासन ने एलनगंज स्थित टेफ्को कालोनी खाली कराने के लिए रणनीति बना ली है। बवालियों को चिह्नित करने के लिए कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। बाहरी जिलों से फोर्स बुलाया जा रहा है। अचानक किसी भी दिन प्रशासन की टीमें कालोनी खाली कराएंगी। बवाल की स्थिति को देखते हुए ड्रोन कैमरे से पूरी कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन



हाईकोर्ट ने टेफ्को कालोनी खाली कराने का आदेश दे रखा है। कालोनी के 49 ब्लाकों में 640 आवास हैं। इनमें करीब साढ़े तीन हजार लोग रहते हैं। भारी विरोध की आशंका के कारण पिछले कई दिनों से टेफ्को कालोनी खाली कराने के नाम पर खानापूरी की जा रही है। अभी तक जिला प्रशासन करीब सौ दुकानें ही खाली करा चुका है। जिला प्रशासन ने कालोनी में रहने वाले लोगों को कांशीराम योजना के तहत मकान देने को कहा लेकिन लोगों ने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्र ने बताया कि कालोनी के सभी निकास द्वार और संवेदनशील स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। कालोनी खाली कराते वक्त किसी ने कोई उपद्रव किया तो वह इन कैमरों से चिह्नित कर लिए जाएंगे। कालोनी में आने वाले बाहरी लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। कुछ लोग कालोनी के लोगों को भड़का रहे हैं। उनपर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी देते हुए कालोनी में रहने वाले लोगों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। जिला प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराना है। इसलिए बाहरी जिलों से फोर्स बुलाया जा रहा है। पीएसी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर ये मैसेज हुआ वायरल
कानपुर में एलनगंज कालोनी है। आर्य नगर के निकट। यहां, 120 वर्ष से भी अधिक समय से लोग रह रहे हैं। अंग्रेजों के समय यह बनी थी, जिसमे 999 क्वाटर बने हुए हैं। करीब 15000 लोग रह रहे हैं। सभी के घरों में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। गुरुवार को सुबह 10 बजे से इनके मकान खाली कराये जाएंगे। ऐसे ही कानपुर में विजय नगर, ग्वालटोली काफी कालोनियां भी खाली कराने के लिये नोटिस चस्पा की गई है। करीब 10 लाख लोग प्रभावित होंगे। पूरे प्रदेश में अराजकता फ़ैल जायेगी। विपक्षी सभी मौके की ताक में हैं। अभी तक कैसे liu की रिपोर्ट नहीं पहुंची, ये बड़ा सवाल है। पूरे कानपूर में उबाल है। कुछ करियेगा वरना हालात बेकाबू हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed