फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teeth is not clear

साफ नहीं हैं दांत, बिगड़ रही है बात

Thu, 18 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
teeth is not clear
दांतों की सफाई में लापरवाही आप को मुश्किलों में डाल सकती है। ढंग से ब्रश न करने का ही नतीजा है कि कानपुर के 75 फीसदी लोग पायरिया से परेशान हैं।
विज्ञापन


इससे पीड़ित व्यक्ति के मुंह से आने वाली बदबू बातचीत में बाधक बन रही है। वहीं, डॉक्टरों को पीड़ितों का आपरेशन भी टालना पड़ रहा है। डॉक्टर पायरिया के बैक्टीरिया एंडोटॉक्सिन (जहरीले रसायन) को वजह मान रहे हैं। ये बैक्टीरिया खून के साथ मिलकर संक्रमण फैलाते हैं। 

साथ ही डायबिटीज, फेफड़े और दिल की बीमारी से पीड़ित व्यक्त पर विपरीत असर डालने के साथ-साथ मस्तिष्क में स्ट्रोक की संभावना को भी जन्म देते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों से लेकर वृद्धों को दांतों की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से आप ताजी महसूस करेंगे और दूसरी बीमारियों से भी बचेंगे।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग की ओपीडी में आए मरीजों पर हुए शोध में खुलासा हुआ है 75 फीसदी कानपुराइट्स पायरिया से परेशान हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. एयू अंसारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर के ज्यादातर महिलाओं और पुरुषों के पायरिया की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी एक वजह दांतों की सही से सफाई की जानकारी न होना भी है। बच्चों के दांतों की सफाई के लिए बड़ों को ही ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed