फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teenagers love story in kanpur

‘तुझसे ही शादी रचाऊंगी वरना कुवांरी मर जाऊंगी’

Tue, 27 Dec 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
teenagers love story in kanpur
डेमो
‘तुझसे ही शादी रचाऊंगी वरना कुवांरी मर जाऊंगी।’ हम फिल्म का जिक्र नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या कानपुर के बाबूपुरवा इलाके में सामने आया है। जहां प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी नाबालिग ने पुलिस और परिवार के सामने यह बात कही तो सभी सन्न रह गए। 
विज्ञापन

यह नाबालिग लड़की दूसरे समुदाय के युवक से शादी करना चाहती है, जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे हैं। लड़की की जिद के आगे किसी की नहीं चली और आखिर में पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी। बगाही बट्ठा निवासी टेंपो चालक की इकलौती बेटी क्षेत्र के एक कालेज में 11वीं की छात्रा है। वह 15 दिसंबर को स्कूल के लिए घर से निकली थी। तब से उसका कोई अता-पता नहीं था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता ने परमपुरवा के नूर आलम पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को झकरकटी बस अड्डे के पास से नूर आलम को नाबालिग के साथ पकड़ लिया। थाने लेकर आने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। पुलिस ने नाबालिग को हर तरीके से समझाने का प्रयास किया। परिजन भी समझाते रहे, लेकिन वह नूर आलम से शादी की जिद पर अड़ी रही। पुलिस और परिजनों के दबाव बनाने पर वह भड़क गई और बोली, शादी तो नूर से ही करुंगी वरना जहर खाकर जान दे दूंगी। नाबालिग की धमकी से पुलिस बैकफुट पर आ गई। इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि नाबालिग और नूर आलम के बीच दो महीने से प्रेम संबंध हैं। वह दोनों एक साथ भागे थे। नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा। रिपोर्ट और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed