फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager, woman died due to collapse of mud mound

मिट्टी का ढीला ढहने से किशोरी व महिला की मौत

Fri, 02 Oct 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager, woman died due to collapse of mud mound
कानपुर देहात के राजपुर थानाक्षेत्र के ​किशुनपुर गांव में गुरुवार को घटना स्थल पर छानबीन करती पु? - फोटो : AKBARPUR
राजपुर(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में गुरुवार को मिट्टी खोदने के दौरान टीला ढह गया। इससे मिट्टी में एक महिला व किशोरी दब गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशोरी ने हैलट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद कई थानों का फोर्स लेकर एसडीएम भोगनीपुर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

किशुनपुर गांव निवासी चौकीदार रामलखन की पत्नी महादेई (55) पड़ोसी संतराम की बेटी प्रियांशी (12) के साथ घर की मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गईं थीं। दोनों कथरी मार्ग के पास जंगल में मिट्टी खोद रहीं थीं। इस बीच अचानक टीला ढह गया। इससे दोनों मिट्टी के ढेर में दब गईं। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को देने के साथ दोनों के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला। पुलिस दोनों को राजपुर पीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर प्रियांक तिवारी ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद प्रियांशी को जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एसडीएम दीपाली भार्गव राजपुर, सिकंदरा, सट्टी थानों का पुलिस बल लेकर पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दिलाई जाएगी। इंस्पेक्टर रामप्रकाश ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

दो मौतों से गांव में मातम, बिलखते रहे परिजन
किशुनपुर गांव में मिट्टी का टीला ढहने से महिला व उसकी पड़ोसी किशोरी की मौत से मातम छा गया। हर कोई इस घटना से आहत है। दोनों के कच्चे घर हैं। वह उनकी मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गई थीं। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ ऐसी घटना हो सकती है। मृतका महादेई के सात बेटियां हैं। वह बुरी तरह से बिलखती रहीं। पति रामलखन थाने के चौकीदार हैं। वह गुमसुम बैठे रहे। वहीं, पड़ोसी संतराम की बेटी प्रियांशी की मौत पर उसकी बहनें बिलखती रहीं। मृतका के दो बड़ी बहन राधा (16) व सिमर (14) व छोटा भाई विवेक (5) हैं। राधा बिलखते हुए कहती रही कि अगर वह ऐसा जानती तो उसे मिट्टी लेने न भेजती। उसने कहा घर मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गई थी, लेकिन उसका शव लौटा। संतराम भूमिहीन हैं। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने लेखपाल अजीत पाल को दोनों मृतकों की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed