{"_id":"62094478435e1f390952dc00","slug":"teenager-who-came-to-bathe-in-the-ganges-with-friends-drowned-kanpur-news-knp680461638","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ गंगा नहाने आया किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ गंगा नहाने आया किशोर डूबा
विज्ञापन
अनुराग की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तीन दोस्तों के साथ गंगा नहाने आया किशोर डूब गया। पुलिस को सूचना मिलने पर जाल डलवाकर खोजबीन कराई गई। पर पता नहीं चला।
हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव ककरा गुर्रा पुरवा निवासी रामकिशन का 15 वर्षीय पुत्र अनुराग अपने गांव के दोस्त पंकज व आलोक के साथ शनिवार को दोपहर में पांचाल घाट गंगा स्नान करने आया था।
अनुराग अपने दोस्त आलोक के नाना की राउटी में रुका। रविवार दोपहर को गंगा स्नान करने के लिए दोस्त पंकज के साथ गया। पंकज स्नान करके बाहर आ गया, लेकिन अनुराग गंगा में स्नान करता रहा। पंकज ने मुड़ कर अनुराग की तरफ देखा तो दिखाई नहीं दिया।
काफी देर तक भटकता रहा। न मिलने पर अपने दोस्त आलोक और नाना को जानकारी दी। अनुराग के पिता को फोन से सूचना दी गई। इस पर मेला थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ गंगा में गोताखोरों से जाल डलवाकर खोजबीन कराई। मगर कुछ पता नहीं चल सका। अनुराग की मां रामसुंदरी रो-रो कर बेहोश हो गईं। अनुराग दो भाइयों में छोटा था। तीन बहने हैं।

गंगा तट पर रोते बिलखते अनुराग के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन