{"_id":"65128eb6f377ff55f60f0eee","slug":"teenager-tried-to-commit-suicide-by-hanging-himself-molested-during-ganesh-immersion-report-registered-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: किशोरी ने फंदा लगाकर किया जान देने का प्रयास, गणेश विसर्जन के दौरान हुई थी छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: किशोरी ने फंदा लगाकर किया जान देने का प्रयास, गणेश विसर्जन के दौरान हुई थी छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 26 Sep 2023 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:27 PM IST
सार
Hardoi News: पुलिस के अनुसार पीड़िता के भाई की तहरीर पर युवक अफजल पुत्र माजिद निवासी भाटनटोला के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में सोमवार की देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। छेड़छाड़ की शिकार किशोरी ने मंगलवार की सुबह आत्महत्या कर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सीएचसी से उसे हरदोई रिफर किया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को कस्बे में दो स्थानों से निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा देर शाम को हरैया नहर पुल पर पहुंची। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ ने एक युवक को एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसी बीच मंगलवार की सुबह छेड़छाड़ की शिकार किशोरी ने गले में फंदा डाल कर जान देने का प्रयास किया। इस बीच पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया। हालत बिगड़ते देख कर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे हरदोई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन