फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager crushed to death by bus

Hardoi News: बस से कुचलकर किशोर की मौत

Thu, 24 Sep 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teenager crushed to death by bus
फोटो- 35- रमाकांत। फाइल फोटो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह प्राइवेट बस की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये बस और चालक तक पहुंचने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन

नयागांव हबीबपुर के मजरा भुलभुलिया निवासी रमाकांत (16) पिता की पंक्चर बनाने की दुकान पर सहयोग करता था। पिता भन्नू ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह रमाकांत शौच के लिए घर से निकला था। गांव के बाहर हरदोई पिहानी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहले से खड़ी प्राइवेट बस इस दौरान चालक ने आगे बढ़ा दी। बस की चपेट में आकर मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। जानकारी पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज से हादसा करने वाले वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed