फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager takes her own life after being coerced into making an obscene video threatened with its circulation

UP: बहलाकर बनाए गए अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी पर किशोरी ने मौत को गले लगाया, जांच में खुला मामला

Sun, 07 Jun 2026 10:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 07 Jun 2026 10:18 PM IST
सार

Hardoi News: मृतका के परिजन मामले में चुप्पी साधे थे। एसपी ने जांच कराई तो मामला खुला। युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Teenager takes her own life after being coerced into making an obscene video  threatened with its circulation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को युवती के खुदकुशी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई की शिकायत पर गांव के ही एक युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दावा है कि युवक ने किशोरी को बहलाकर उसके कुछ अश्लील वीडिये बना लिए थे और ब्लैकमेलिंग करने लगा था।

विज्ञापन


एक गांव निवासी किशोरी का शव शुक्रवार दोपहर घर में ही रस्सी के फंदे से लटका मिला था। परिजन की सूचना पर पुलिस ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए थे। शुरूआत में परिजन घटना की वजह को लेकर चुप्पी साधे रहे। इस बीच पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को घटना की वजह को लेकर कुछ जानकारी मिली तो उन्होंने सीओ रवि प्रकाश सिंह से जांच कराई। जांच में पता चला कि किशोरी की नजदीकियां गांव निवासी रचित पटेल उर्फ ललित से थीं।

विज्ञापन

रचित ने उसे बहलाकर उसके कुछ अश्लील वीडियो बना लिए थे। इन वीडियो के जरिए रचित किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा था। किशोरी के भाई का दावा है कि एक बार रचित उसके घर में घुस आया था। मौके पर रचित का मोबाइल पड़ा मिला था।

इस पर अगले ही दिन रचित के पिता इंद्रजीत और मां अभिलाष से शिकायत की गई थी लेकिन उन्होंने जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी के भाई ने बताया कि इसी से परेशान होकर बहन ने खुदकुशी की। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर रचित पटेल और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed