फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teenager set fire in hamirpur

किशोरी ने बीच सड़क पर आग लगाकर दी जान, अब तक सामने आई ये बात

Sun, 21 Apr 2019 07:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Apr 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
teenager set fire in hamirpur
प्रतीकात्मक फोटो
यूपी के हमीरपुर जिले में जलालपुर थानाक्षेत्र के क्योटरा डेरा गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर चलता कर दिया। पुलिस किशोरी को दिमागी रूप से कमजोर बता रही है। 
विज्ञापन


क्योटरा गांव निवासी ग्यासी निषाद भेड़ी खरका खदान के रास्ते पर ढाबा खोले है। रविवार को वह अपनी पत्नी व दस वर्षीय बेटे के साथ ढाबे पर था। उसकी 15 वर्षीय बेटी जूली घर पर थी। दोपहर में घर का काम निपटाने के बाद जूली हाथ में केरोसिन से भरी केन लेकर घर से ढाबा की तरफ चली।
विज्ञापन

बीच रास्ते में उसने केरोसिन अपने ऊपर डालने के बाद आग लगा ली। इससे पहले कोई कुछ कर पाता वह आग का गोला बनकर सड़क पर भागने लगी। लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। थोड़ी दूर भागने के बाद वह सड़क किनारे गिर गई और वहीं उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।

ग्रामीण कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है। सूचना पर सीओ सौम्या पांडेय व एसओ ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली। एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार किया है। किशोरी का आत्महत्या करने का कारण दिमागी रूप से कमजोर होना है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed