किशोरी से छेड़छाड़ और धर्मांतरण मामला: युवक को पीटने वाले थाने से जमानत पर छोड़े गए, तीन और गिरफ्तार
किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्रा के राम गोपाल चौराहे पर आरोपी पक्ष के युवक को घर से खींचकर चौराहे पर मारापीटा था।
विस्तार
कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से नाराज विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात डीसीपी साउथ कार्यालय के सामने हंगामा किया था। किशोरी से छेड़खानी के मामले में धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बुधवार को बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता बर्रा के राम गोपाल चौराहे पर आरोपियों के चाचा ई-रिक्शा चालक अफसार अहमद को पीटते हुए ले आए थे।
गुरुवार को बर्रा पुलिस ने अजय बैंड वाला, बजरंग दल के कार्यकर्ता अमन गुप्ता और राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। इधर, कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की सूचना पर देर रात बजरंग दल और विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीसीपी कार्यालय में हंगामा किया था।
इसके बाद पुलिस ने देर रात अमन गुप्ता को थाने से छोड़ने के साथ ही शुक्रवार दो अन्य लोगों को भी थाने से जमानत दे दी। शनिवार पुलिस ने तीन अन्य हमलावर अंकित वर्मा उर्फ गदुम्मा, केशू व शिवम को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से केशू नामजद था।
हमलावरों पर लगाई गई धाराओं में सात साल से कम की सजा है। लिहाजा पकड़े गए सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है। तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
डॉ अनिल कुमार, एडीसीपी साउथ